बाड़मेर बार एसोसिएशन के विष्णु चौधरी अध्यक्ष, सचिव स्वरूपसिंह निर्वाचित:बोहरा उपाध्यक्ष, खत्री बने कोषाध्यक्ष, खुशी में झूमे वकील; प्रेसिडेंट बोले-सुविधायुक्त रूम बनाकर महिलाओं को देंगे

बाड़मेर बार एसोसिएशन के चार पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हो गई। विष्णु भगवान चौधरी ने भाखराराम गोदारा को 39 वोटों से हराकर बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बनें। अमित बोहरा उपाध्यक्ष, स्वरूपसिंह भदरू सचिव और गौरव खत्री कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। दो बने एक पैनल से तीन उम्मीदवार जीते वहीं, दूसरे पैनल से कोषाध्यक्ष ही जीत पाए। जीत के साथ वकीलों ने ढोल की धुन पर जमकर डांस किया। वहीं जीते प्रत्याशियों को साफा और माला पहनाकर बधाई दी। वहीं वकीलों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। जीते प्रत्याशियों ने सीनियर वकीलों के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विष्णु भगवान चौधरी ने कहा- कोर्ट में खाली पड़े रिक्त पदों को पूरी करने का प्रयास रहेगा। सीनियर अधिवक्ताओं के निर्देशन में पूर्व में कोई काम अधूरे रहे है उन कामों को पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे। मिनी सचिवालय बनने का प्रस्ताव आया था। तब डीजे बिल्डिंग बाहर बन रही है उसके लिए 100 बीघा जमीन के लिए राजस्थान सरकार को लिखा गया है। जैसे भूमि आवंटित होगी। वैसे सभी सुविधाएं बार एसोसिएशन में शिफ्ट हो जाएगी। उपाध्यक्ष अमित बोहरा ने कहा- हार जीत होती रहती है। हम सब वकील एक है। मेरा विश्वास जताया है उनकी उम्मीदों पर मैं खरा उतरूंगा। सचिव स्वरूपसिंह भदरू का कहना है कि इसमें हारजीत का विषय नहीं है जो जीतें वो भी परिवार से जीते है। किसी कारणवंश रह गए है तो भी वो हमारे सदस्य है। कोषाध्यक्ष ने कहा- लोग कहते है कि बार एसोसिएशन में जातिगत समीकरण होते है। यहां पर कोई जातिगत समीकरण नहीं है। मेरे समाज के मामूली चार वोट है। इसके बावजूद मुझे 120 वोटों से जीताया है। तस्वीरों में देखे चुनावी माहौल…. 8 घंटे चली वोटिंग प्रक्रिया बाड़मेर बार एसोसिएशन के चार पदों के लिए चुनाव की वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू होकर 4 बजे पूरी हो गई। 437 वोटर्स में से 406 वकीलों ने वोट डाले। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के चार पदों के लिए 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इसमें दो पैनल बने है। बैलेट पेपर की काउंटिंग शुरू होने के बाद जीत की घोषणा की गई। 1624 बैलेट पेपर की काउंटिंग की गई। दरअसल, अध्यक्ष पद के लिए भाखराराम गोदारा, विष्णु भगवान चौधरी के बीच सीधी टक्कर होगी। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार होने के कारण अमित बोहरा, जेठाराम प्रजापत, भैराराम बेनीवाल, नारायणराम गौड़ के बीच मुकाबला है। मंत्री पद के लिए बृजमोहन सिंह और स्वरूपसिंह भदरू और कोषाध्यक्ष पद के लिए गौरव खत्री और पदमाराम जयपाल के बीच सीधी टक्कर होगी। अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष में सीधी टक्कर, उपाध्यक्ष में थे चार उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए भाखराराम गोदारा और विष्णु भगवान चौधरी के बीच सीधी टक्कर थी। भाखराराम को 181 वोट, विष्णु भगवान चौधरी को 220 वोट मिले। इस तरह विष्णु चौधरी 39 वोट से जीत गए। वहीं सचिव पद के बृजमोहनसिंह 159 वोट और स्वरूपसिंह भदरू को 236 वोट मिले है। भदरू को 77 वोट से जीती मिली। कोषाध्यक्ष पद के लिए गौरव खत्री 257 वोट, पदमाराम जयपाल 137 वोट मिले। इस तरह 120 वोट से जीत हासिल की। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार थे। जिसमें अमित बोहरा को 207, जेठाराम प्रजापत को 167, भैराराम बेनीवाल को 23 और राणाराम गौड़ को 1 वोट मिला। अमित बोहरा 40 वोट से जीत गए। वोटिंग पूरी होने के बाद मतदान रूम में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विष्णु भगवान चौधरी और भाखराराम गोदारा ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया गया। दो पैनल बनाए गए वकीलों ने 10 उम्मीदवारों में चार पदों के लिए पैदल बनाए गए है। एक पैनल में अध्यक्ष के लिए विष्णु भगवान चौधरी, उपाध्यक्ष जेठाराम प्रजापत, सचिव स्वरूपसिंह भदरू, कोषाध्यक्ष गौरव खत्री का है। वहीं दूसरा पैनल अध्यक्ष के लिए भाखराराम गोदारा, उपाध्यक्ष अमित बोहरा, सचिव बृजमोहन सिंह और कोषाध्यक्ष पदमाराम जयपाल का बना है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए भैराराम बैनीवाल और नारायणराम गौड़ चुनाव लड़ रहे है। बाड़मेर एडवोकेट एसोसिएशन में 437 वोट बाड़मेर एडवोकेट एसोसिएशन में 437 वकील का रजिस्टर्स है। यही वकील वोट दे पाएंगे। सुबह से प्रत्याशी समेत उनके समर्थक कोर्ट परिसर में है। वहीं वोटर्स से हाथ जोड़कर वोट करने की अपील करते नजर आ रहे है। वहीं 406 वकीलों ने वोट डाले। वकील एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *