उमरिया में बस से टकराई बाइक, दो घायल:जन्मदिन मनाकर लौटते समय हादसा; एक शहडोल रेफर

उमरिया जिले के मंगठार मोड़ पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा हुआ। मंगठार डैम से लौट रहे दो युवकों की बाइक प्लांट में खड़ी बस से टकरा गई। इस टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल युवकों की पहचान घुनघुटी निवासी किशन यादव (पिता बबलू यादव, लगभग 26 वर्ष) और सोनू सिंह परस्ते (पिता भारत सिंह परस्ते, लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है। किशन यादव को चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि सोनू सिंह परस्ते को मामूली चोटें लगी हैं। दोनों युवक जन्मदिन मनाने मंगठार डैम गए थे। पार्टी के बाद घर लौटते समय उनकी बाइक बेकाबू होकर बस से जा भिड़ी, स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, किशन यादव की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सोनू सिंह परस्ते का इलाज पाली में ही चल रहा है। पाली पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *