रेलवे-स्टेशन पर नशे में महिला-पुरुष के बीच खूनी संघर्ष:विवाद के बाद सिर पर दारू की बोतल मारी, हमले के बाद भागा आरोपी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर पार्सल ऑफिस के पास शनिवार देर रात नशे में धुत एक महिला और पुरुष के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद बढ़ने पर उसने महिला के सिर पर दारू की बोतल दे मारी। हमले में महिला के सिर के साथ गले और बाजू में भी हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों स्टेशन परिसर में भीख मांगने है और एक-दूसरे को पहले से जानते है। विवाद किस बात पर हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। इधर, घायल महिला दो से तीन बार अस्पताल से भागने की कोशिश भी कर चुकी है। मौके पर मौजूद जीआरपी जवानों ने उसे पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी का सुराग मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *