मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण में अनियमितताओं को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। भाजपा का आरोप है कि काम को जल्द पूरा करने के चक्कर में कोटा शहर की तीनों विधानसभाओं में एसआईआर रिपोर्ट में बूथों में बडी संख्या में विसंगतियां पाई जा रही है। शहर अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की पूरा देश देख रहा है कि एसआईआर कार्यक्रम शुरू होते ही, कागज मांगने पर अनेको स्थानों से बडी संख्या मे घुसपैठिये अपने आप अपने बोरियां बिस्तर समेटकर भाग रहे है क्योंकि वे अवैध रूप से इस देश मे रह रहे है तथा देश की सुरक्षा के लिये खतरा बने हुए है। लेकिन जल्दबाजी में काम पूरा करने के चक्कर में कोटा शहर की तीनों विधानसभाओं में एसआईआर रिपोर्ट में बूथों में बडी संख्या में विसंगतियां पाई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के बीएलए-2 व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा संज्ञान में लाया गया है कि अनेक बूथों में अनअपेक्षित मतदाताओं के नाम जोड दिए गए, जो एसआईआर के नियमों के विरूद्ध हैं। जैसा की एक ही मकान में 30-40 तक मतदाताओं के नाम जुडे हुए है, कहीं पर एक ही बूथ क्रमांक में 15 मकानों में 500-500 मतदाताओं के नाम जुडे है। अनेक मतदाताओं को अनुपस्थित व शिफ्टिंग दिखाकर उनके नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया कर 100 फीसदी कार्य कर दिया गया। इसकी जानकारी संबंधित मतदाताओं को नहीं दी गई हैं, ना हीं उनसे शिफ्टिंग करने की अनुमती ली गई। उदाहरण के तौर पर कोटा उत्तर विधानसभा में बूथ संख्या 10 में दिनांक 11 दिसंबर तक 501 मतदाताओं को अनुपस्थित शिफ्टिंग और मृत दिखाया जा रहा है। बूथ संख्या 89 में 11 दिसंबर तक 348 मतदाताओं को अनुपस्थित शिफ्टिंग और मृत दिखाया जा रहा है। कोटा दक्षिण विधानसभा में दादाबाडी क्षैत्र के बूथ क्रमांक 31 के साजीदेहडा स्थित नगर निगम के पीछे के मकान नं 65 में 57 मतदाताओं के नाम जुडे है। बूथ संख्या 103 में आज 12 दिसंबर तक 456 मतदाताओं को अनुपस्थित शिफ्टिंग और मृत दिखाया जा रहा है। बूथ संख्या 150 मे 12 दिसंबर तक 381 मतदाताओं को अनुपस्थित शिफ्टिंग और मृत दिखाया जा रहा है। लाडपुरा विधानसभा में छावनी क्षैत्र के बूथ क्रमांक 98 में मकान नं 19 में 432, बूथ क्रमांक 99 में मकान नं 18 में 355, बूथ क्रमांक 120 में मकान नं 15 में 330, बूथ क्रमांक 96 में मकान नं 10 में 190 मतदाताओं के नाम जुडे है। बूथ संख्या 169 में 12 दिसंबर तक 543 मतदाताओं को अनुपस्थित शिफ्टिंग और मृत दिखाया जा रहा है। इसी तरह बूथ संख्या 110 में 12 दिसंबर तक 488, बूथ संख्या 79 में 438, बूथ संख्या 234 में 436, बूथ संख्या 168 में 435 मतदाताओं को अनुपस्थित शिफ्टिंग और मृत दिखाया जा रहा है। बूथों पर बडी संख्या में शिफ्टिंग करना सही नहीं है, जिन मतदाताओं की जानकारी नहीं मिली उनको नो मैंपिग मे डाल कर, नियमानुसार समय देकर उसकी जानकारी एकत्रित कर कार्य पूरा करना चाहिए। दूसरी जगह शिफ्ट हो गए तो उसकी जानकारी मिले। इसी तरह कई मकानों में बडी संख्या में मतदाताओ की मैंपिंग भी संदेह पैदा कर रही है। इसकी भी गंभीरता के साथ फिर से जांच की जानी चाहिए। जैन ने बताया की तीनों विधानसभा की मतदाता सूची के साथ सभी कागजात कलेक्टर को दिए है। इन विसंगतियों की जांच की मांग की है।


