जालंधर में लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा:5 आरोपी अरेस्ट, 8 मोबाइल, 7 बाइक बरामद, महिला से लूटी सोने की बालियां

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल सेल ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गए 8 मोबाइल फोन और चोरी के 6 बाइक बरामद की हैं। इसके अलावा पुलिस ने महिला के कान से बालियां झपटने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामा मंडी निवासी सनी कुमार, पीएपी कॉम्प्लेक्स निवासी आकाशदीप और लुधियाना निवासी जितेंद्र सिंह पप्पी के रूप में हुई है। पुलिस कर रही पूछताछ एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जयंत पुरी ने बताया कि शहर में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाला एक गिरोह सक्रिय था। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर स्पेशल सेल और थाना 6 की पुलिस टीम ने जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना 6 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इन गिरफ्तारियों से शहर में हुई कई स्नैचिंग वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य घटनाओं में भी उनकी भूमिका का पता लगाया जा सके। महिला से बालियां लूटने वाले दो काबू जालंधर के थाना बारादरी पुलिस ने एक महिला के कान से बालियां झपटने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। यह घटना कुछ दिन पहले केसर पेट्रोल पंप के पास हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बालियां और बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेजर कॉलोनी घाह मंडी निवासी रनजीत सिंह और संतपुरा कपूरथला निवासी सुमित कुमार उर्फ सलमान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। अपने घर लौट रही थी महिला एसीपी सेंट्रल अजय सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 7 दिसंबर को शाम करीब 4 बजे सरबजीत कौर निवासी मस्जिद वाली गली दकोहा अपने घर जा रही थीं। वह भगवान वाल्मीकि चौक से ऑटो में बैठकर दकोहा जा रही थी। तभी पीछे से बाइक पर आए दो लुटेरों ने उनके बाएं कान से बालियां झपट ली थीं। महिला के बयानों के आधार पर थाना बारादरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *