पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा समेत 80 लोगों पर FIR:प्रदर्शन में गुंडागर्दी के पीछे वर्दी को बताया था कारण, थानाधिकारी ने दर्ज करवाया मामला

पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को गुढ़ा समेत 70 से 80 लोगों के खिलाफ गुढ़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है। गुढ़ागौड़जी थानाधिकारी आसाराम की रिपोर्ट पर गुढ़ा के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने और रास्ता रोकने का मामला दर्ज हुआ है। पूर्व मंत्री अपने समर्थकों के साथ मंगलवार की शाम गुढ़ागौड़जी थाने के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान रास्ता रोक दिया, जिससे जाम लग गया। थानाधिकारी ने बताया कि उन्होंने भड़काऊ भाषण दिया। आरोप है कि गुढ़ा ने कहा कि ये जो गुंडागर्दी है, उसके पीछे पुलिस की वर्दी है। इस दौरान गुढ़ा और उनके समर्थकों ने थाने के सामने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए और थाने की दीवार पर चढ़कर प्रदर्शन किया। रिपोर्ट में बताया कि पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा के नेतृत्व में लीलाराम गुर्जर, हरिराम जाट निवासी सीथल, धर्मपाल गुर्जर निवासी केसरपुरा, धर्मा भाटी निवासी गुडा, विकास बोयल निवासी टोडी सहित करीब 70-80 व्यक्तियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गुढ़ागौडजी थाना के सामने स्टेट हाईवे 37 को करीब ढाई घंटे तक जाम कर दिया। इस दौरान गुढा के साथ हरिराम कॉमरेड, धर्मपाल गुर्जर, धर्मा भाटी ने पुलिस के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए। पुलिस ने समझाइश की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों को दीवार से नीचे उतारने की कोशिश की गई तो गुढ़ा और उनके साथी आक्रोशित हो गए। सभी ने राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। डंपर चालक से लूट के मामले में था प्रदर्शन
गुढ़ागौड़जी थाना इलाके में डंपर चालक से 5 जनवरी को मारपीट की लूट की वारदात हुई थी। 3-4 लोगों ने कार को पीछे लगाकर डंपर चालक को रोक लिया था। इसके बाद मारपीट की। चालक से नकद रुपए लूट कर फरार हो गए थे। इस वारदात के खिलाफ राजेन्द्र गुढ़ा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया था। ये भी पढ़ेंः-
‘राजेंद्र गुढ़ा बोलते हैं खान चलानी है तो बंधी दो’:पूर्व मंत्री समेत 12 के खिलाफ लीजधारक ने दर्ज करवाया मामला; 6 दिन पहले किया था प्रदर्शन झुंझुनूं शहर के बीचोंबीच स्थित काना पहाड़ पर खनन का विरोध करने के मामले में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा मुश्किलों से घिर गए है। एक लीज धारक ने गुढ़ा समेत 12 लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है।(पूरी खबर पढ़िए)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *