राजस्थान बोर्ड के 13 लाख स्टूडेन्ट्स के प्रैक्टिकल कल से:एक्जामिनर को लोकेशन सहित भेजनी होगी फोटो, प्राइवेट स्टूडेन्ट्स की 1 से परीक्षा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं में पढ़ने वाले करीब 13 लाख स्टूडेंट्स की प्रैक्टिकल एग्जाम कल यानि 9 जनवरी से शुरू होंगे। 8 फरवरी तक चलेंगे। प्राइवेट स्टूडेंट्स की परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए बोर्ड ने सभी स्कूलों व शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए है। पहली बार स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम लेने जाने वाले एग्जामिनर को अपनी लोकेशन के साथ फोटो बोर्ड को भेजनी होगी। यह फोटो तीन बार भेजी जाएगी। पहली परीक्षा शुरू होने पर, परीक्षा के दौरान व परीक्षा की समाप्ती के बाद भी। ताकि कोई फर्जीवाड़ा नहीं किया जा सके। साथ ही निरीक्षण का कार्य जिला स्तर पर होगा। इसके लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को दो उड़नदस्तों का गठन करना होगा। इसमें तीन-तीन शिक्षाविद शामिल होंगे। परीक्षा से सम्बन्धित किसी भी तरह का कोई बयान स्कूल स्तर पर नहीं दिया जाएगा। पूरी व्यवस्था गोपनीय रखी जाएगी। मीडिया के द्वारा जानकारी चाहने पर बोर्ड सचिव से सम्पर्क करने का निवेदन करना होगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रेग्यूलर स्टूडेन्ट्स के 12वीं में प्रैक्टिकल एग्जाम 9 जनवरी से 8 फरवरी तक होंगे। इसी प्रकार प्राइवेट स्टूडेन्ट्स के एग्जाम 1 फरवरी से 8 फरवरी तक होंगे। इसके लिए सभी को निर्देश भेजे जा चुके है। अलग-अलग विषयों में करीब 13 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। सभी तैयारियां कर ली गई है। बोर्ड के निर्देश परीक्षक को यह ध्यान में रखना होगा परीक्षा के दौरान सतर्क रहे परीक्षक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *