IOCL पाइपलाइन से ऑयल चोरी, 2 किलोमीटर दूर स्टॉक किया:खाली प्लॉट में अंडरग्राउंड टैंकर बनाया, पुलिस को यहां से सप्लाई का शक

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के शाहजहांपुर में नेशनल हाईवे-48 पर बेलनी मार्ग के पास IOCLकी लाइन से चोरी के मामले में बुधवार को एसओजी और शाहजहांपुर पुलिस ने एक और कार्रवाई की है। टीम ने टोल प्लाजा से करीबन 2 किलोमीटर दूर नीमराना के जनक सिंह पुरा गांव के पास एक प्लॉट में क्रूड ऑयल का गोदाम मिला है। जहां जमीन के अंदर तेल का स्टॉक किया हुआ था और वॉल्व लगाकर उसकी सप्लाई की जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। जहां खुदाई कर तेल के स्टॉक के बारे में पता लगाया जाएगा। 2 किलोमीटर दूर प्लॉट में कर रहे थे स्टॉक
पुलिस सूत्रों ने बताया-बेलनी मार्ग पर शाहजहांपुर निवासी कैलाश चंद के खेत को कुछ लोगों ने किराए पर ले रखा था। इसके बाद यहां बाउंड्री बनाकर आईओसीएल की लाइन से तेल की चोरी की जा रही थी। जिस पर पुलिस ने मंगलवार (7 जनवरी) को छापा मारा। इसके बाद मौके से 2 किलोमीटर दूर एक गोदाम को खोजा गया है। जहां वॉल्ब लगाकर तेल की सप्लाई की जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने पूरे प्लॉट को सील कर दिया है। प्लॉट की तलाशी ली जा रही है। आईओसीएल की टीम ने मौके मशीन को मंगवाया है। जिससे तलाश किया जा रहा है। ये था मामला
जयपुर एसओजी के डीएसपी शिव कुमार भारद्वाज ने बताया- बेलनी मार्ग पर शाहजहांपुर निवासी कैलाश चंद का खेत है। इस खेत की जमीन में से IOCL के क्रूड ऑयल की पाइपलाइन जा रही है, जो गुजरात से हरियाणा जाती है। कबाड़ रखने के नाम पर खेत को अगस्त 2024 में 15 हजार रुपए महीने के हिसाब से हिसार (हरियाणा) निवासी अर्जुन राम पुत्र गंगाराम गोस्वामी के नाम से किराए पर लिया गया था। इसके बाद आरोपियों ने ही खेत के एक हिस्से में बाउंड्री करवाई और 2 कमरों का निर्माण करवाया। 26 दिसंबर को पाइपलाइन में सप्लाई का प्रेशर कम हो गया। कंपनी के अधिकारियों को ऑयल चोरी का संदेह हुआ। कंपनी अधिकारियों ने अपने स्तर पर जांच की तो शाहजहांपुर के इस खेत के प्लॉट से वॉल्व लगाकर ऑयल चोरी करने का मामला सामने आया। इस दौरान दबिश की खबर मिलते ही आरोपी मौके से भाग निकले। कमरे में खोद रखा था गड्ढा, सीमेंट ब्लॉक से किया पक्का
खेत के अंदर बने दो कमरों में से एक कमरे में करीब 8 फीट गहरा और 4 फीट चौड़ा गड्ढा मिला। गड्ढे को सीमेंट के ब्लॉक से पक्का किया हुआ था। गड्ढे में लाइट और सीसीटीवी कैमरे भी लगे मिले। ऑयल माफिया सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। डीएसपी ने कहा कि हो सकता है कि घटना स्थल से दूर बैठा सरगना इन्हीं सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑपरेट कर रहा था और ऑयल चोरी की जा रही थी। ऑयल चोरी की रिपोर्ट सोमवार को दी गई। हालांकि मामला सामने आने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन, आरोपी वहां से भाग गए थे। किराए के लिए जो आईडी खेत के मालिक को दी गई, उसकी जानकारी हिसार जाकर जुटाई तो वह आईडी फर्जी थी। इस बीच मंगलवार को एसओजी की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। इसके बाद बुधवार को 2 किलोमीटर दूर दूसरे प्लॉट के बारे मे पता चला। यह भी पढ़ें कमरे में गड्‌ढा खोदकर IOCL की पाइपलाइन से क्रूड-ऑयल चोरी:किराये पर खेत लेकर बनाए थे दो रूम; CCTV कैमरों से करते थे निगरानी खेत में गड्‌ढा खोदकर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) की पाइपलाइन से क्रूड ऑयल चोरी कर लिया। आरोपियों ने खेत किराए पर लिया। इसके एक हिस्से में सीमेंट के ब्लॉक से ऊंची दीवार और दो कमरों का निर्माण किया। एक कमरे के अंदर 8 फीट गहरा और 4 फीट चौड़ा गड्ढा खोदा। फिर वॉल्व लगाकर नीचे से जा रही पाइपलाइन से क्रूड ऑयल चोरी करने लगे। (यहां क्लिक करें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *