श्रीगंगानगर में 8 साल के बच्चे का किडनैप का हो गया। बाइक सवार बदमाश बच्चे को बीच में बैठाकर ले गए। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें बदमाश बच्चे को ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। साथ ही नाकाबंदी भी कराई गई है। श्रीगंगानगर की रामदेव कॉलोनी के गली नंबर 9, 5-ई छोटी से रुद्र शर्मा (8) का किडनैप हो गया। घर के बाहर से बाइक सवार 2 बदमाश बच्चे को बहला-फुसला कर उठा ले गए। इसके बाद बदमाशों ने परिजनों से फिरौती की मांग भी की। खबर अपडेट की जा रही है…


