BJP नेता के खिलाफ यूथ कांग्रेस का पोस्टर अभियान:कचरा पॉइंट और नालों के पास लगाया पोस्टर; प्रियंका गांधी को लेकर दिए गए बयान से नाराजगी

प्रियंका गांधी को लेकर दिए गए बयान के बाद दिल्ली के भाजपा नेता रमेश विदुडी कांग्रेस के निशाने पर है। कोटा में आज यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रमेश विदुड़ी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कचरा पॉइंट पर भाजपा नेता का पोस्टर चस्पा किया। पोस्टर में भाजपा नेता का फोटो लगा था। फोटो के पास स्लोगन लिखा था ‘मैं महिला विरोधी हूं मेरी जबान में गंदगी भरी पड़ी है’। यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव यश गौतम ने कहा- दिल्ली के भाजपा नेता ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। जब से भाजपा सत्ता में आई है। तब से भाजपा ने महिलाओं को अपमानित करने का काम किया है। बीजेपी में महिलाओं का सम्मान नहीं है। बीजेपी वालों को महिलाओं का सम्मान करना भी नहीं आता। हमारी मांग है कि दिल्ली की जिस विधानसभा सीट से रमेश विदुड़ी को टिकट दिया गया है। वहां भाजपा अपना प्रत्याशी बदले। महिलाओं के प्रति अपमानजनक शब्द कहने वाले व्यक्ति को चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं है। भाजपा ने प्रत्याशी नहीं बदला तो यूथ कांग्रेस सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। भाजपा नेता के बयान के विरोध में आज कोटा में हमने पोस्टर अभियान शुरू किया है। पोस्टर अभियान के तहत महावीर नगर थर्ड इलाके में कचरा प्वाइंटों व नालों के पास भाजपा नेता के पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर में लिखा है ‘मैं महिला विरोधी हूं मेरी जबान गंदगी से भरी पड़ी है’।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *