रतलाम होकर चलेगी गोरखपुर-बांद्रा-टर्मिनस:यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए फरवरी से चलेगी स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए गोरखपुर बांद्रा स्‍पेशलु चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से 14 फरवरी और बांद्रा टर्मिनस से 15 फरवरी 2025 से शुरू होकर होकर अगले आदेश तक चलेगी। यह ट्रेन वेस्टर्न रेलवे के रतलाम मंडल से गुजरेगी। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि गाड़ी संख्‍या 05053 गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस स्‍पेशल 14 फरवरी से गोरखपुर से हर शुक्रवार को 7:50 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्‍शन (6:15/ 6:25, शनिवार) होते हुए प्रति शनिवार को 18 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्‍या 05054 बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर स्‍पेशल 15 फरवरी से बांद्रा टर्मिनस से प्रति शनिवार को 21:20 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्‍शन (6:40/6:50, रविवार) होते हुए सोमवार सुबह 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में खलिलाबाद, बस्‍ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाह नगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, आगरा फोर्ट, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, भवानी मंडी, शामगढ़, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, पालघर और बोरीवली स्‍टेशनों पर स्टॉपेज दिया है। ट्रेन में सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *