सिंगरौली जिले में मंगलवार रात करीब 2:00 बजे नौढ़िया गांव में एक रेत खदान से सटे हुए खेत के पास एक युवक का शव मिला है। परिजनों ने थाना प्रभारी से शेषमणि पटेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उन्हें घटना की कोई भी जानकारी दिए बिना सीधे शव को घर भेज दिया। इसको लेकर बुधवार सुबह से सारी थाने में हंगामा चल रहा है। परिजन शव लेकर थाने के सामने पहुंच गए और सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन ने पुलिस पर सबूत मिटाने के आरोप लगाए परिजनों ने सीधा आरोप सरई थाना प्रभारी शेषमणि पटेल के पर लगाया है कि उन्होंने घटना स्थल से साक्ष्य मिटाने का काम किया हैं। इसका अब वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक महिला टीआई से कह रही है, आपने घटनास्थल पर मिट्टी को डलवाई? वहीं जब इस मामले में सरई थाना प्रभारी शेषमणि पटेल से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। स्थानीय लोगों का आरोप है की सरई थाना पुलिस के संरक्षण में इलाके में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन लगातार जारी है। शिकायत के बाद भी पुलिस अवैध कारोबारी पर कोई कार्रवाई नहीं करती। नाम न पब्लिश की शर्त पर पुलिस विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि नौढ़िया गांव और उसके आसपास से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन होता है। जिसमें थाना प्रभारी से लेकर के कई पुलिसकर्मी संलिप्त हैं। रेत का अवैध खनन को छुपाने के लिए इस घटना को दूसरा एंगल दिया जा रहा है। इस घटनाक्रम पर खड़े हो रहे कई सवाल रामकमल पांडे जिनकी बीती रात तकरीबन 2:00 बजे नौढ़िया गांव में एक रेत खदान से सटे हुए खेत के पास शव मिला है। पुलिस ने आनन-फानन में बिना परिजनों को सूचना दिए ही मृतक के ही ट्रैक्टर में डेड बॉडी रखवाकर उनके घर भेज दी। इससे कई सवाल खड़े होने लगे हैं। सवाल यह है कि जब यह संदिग्ध मौत थी तो शव को हॉस्पिटल भिजवाने के बजाय घर क्यों भिजवाया? शव को उठाने से पहले परिजनों को क्यों नहीं बुलाया गया? जिस ड्राइवर से शव को घर भेजवाया गया अब उससे पुलिस क्या पूछताछ कर रही है? पुलिस शव को घर भिजवाने में जल्दबाजी क्योंकि। यह सवाल खड़े हो रहे हैं। एसडीओपी बोले- संभवत करंट लगने से युवक की मौत हुई देवसर एसडीओपी राहुल संयाम ने दैनिक भास्कर से कहा कि एक युवक की मौत की जानकारी सामने आई है। मैं सरई पहुंच गया हूं और पूरे मामले को देख रहा हूं। प्राथमिक रूप से अभी ऐसा लग रहा है कि जैसे युवक के एक पैर में करंट का झटका लगा है और संभवत इस वजह से उसकी मौत हुई होगी। जबकि एसडीओपी से जब इस मामले में सवाल किया गया कि आखिर 2:00 बजे रात को मृतक घटनास्थल पर कैसे गया और क्यों गया? तो इसका जवाब उनके पास भी नहीं था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा उनसे यह भी सवाल हुआ कि क्या यह मामला रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन से जुड़ा हुआ है? तो उन्होंने इस पर भी कहा कि यह एंगल सामने आया है। लेकिन अभी यह भी जांच के दायरे में है। एसपी ने कहा- जांच के लिए टीम को मौके पर भेजा एसपी ने दैनिक भास्कर से कहा कि मामला संज्ञान में आया है। देवसर एसडीओपी को जांच के लिए भेजा गया है। जैसे भी तथ्य आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।


