रायसेन में धान से भरा ट्रक पलटा:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, खरवाई घाटी पर हुआ हादसा

रायसेन में मंगलवार रात धान से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना भोपाल रोड खरवाई घाटी की है। घाटी उतरते समय यह हादसा हुआ। इस घटना में चालक ने खुद कर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, ट्रक भोपाल से रायसेन की ओर आ रहा था, जो खरवाई घाटी पर अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की। खरवाई चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि घटना मंगलवार-बुधवार की रात की है। घाट उतरते समय ट्रक होकर पलट है। इस घटना में किसी को कोई जनहानि नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *