पंजाब के लुधियाना में लूटपाट की वारदातों पर नकेल कसने में पुलिस लगातार विफल साबित हो रही है। सरे-आम लोगों से लूट की घटनाएं हो रही है। अभी ताजा मामला साहनेवाल सत्संग भवन डेहलों रोड का आया है। यहां एक व्यक्ति को पिस्तौल दिखा कर तीन बदमाशों ने उसकी ब्रेजा कार लूट ली। जाते हुए बदमाश हवाई फायर भी करके गए है। इस मामले में पीड़ित ने थाना साहनेवाल में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित ऐक्रिलिक में डिप्टी GM जानकारी देते हुए पीड़ित दलीप कुमार ने कहा कि उसकी रिहायश साहनेवाल में है। वह गर्ग ऐक्रिलिक में डिप्टी GM की पोस्ट पर काम करता है। आज सुबह जब वह काम पर जाने के लिए घर से निकला तो साहनेवाल नजदीक डेहलों रोड पर बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसा हाथ दिखा कर रुकने का इशारा किया। दलीप मुताबिक उसने उन तीनों युवकों को फैक्ट्री कर्मी समझ कर मदद करने के लिए गाड़ी रोकी। इतने में एक बदमाश ने उस पर पिस्तौल तान थी। तभी उसने हवाई फायर भी किया। दलीप ने कहा कि उसने जब बदमाशों से हवाई फायर करने का कारण पूछा तो उन्होंने उसे गाड़ी से बाहर उतने के लिए कहा। दलीप के गाड़ी से उतरते ही लुटेरे गाड़ी में सवार हो गए। जाते समय उन लोगों फिर से हवाई फायर किया। लोगों की मदद से पीड़ित पहुंचा थाना दलीप ने कहा कि उसने लोगों से मदद मांगी और थाना साहनेवाल में शिकायत दी। वापस आकर देखा तो बदमाशों का बाइक वहां पर नहीं था। पुलिस द्वारा घटना स्थल की जांच करवाई जा रही है। इस मामले में थाना साहनेवाल के एसएचओ से बात करनी चाही लेकिन उन्होंने फोन कट कर दिया।


