रामगढ़ में पांच लाख के जेवरात की चोरी:बंद घर का ग्रिल और ताला तोड़कर की वारदात, पूरा परिवार गया था शोभायात्रा में

रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में एक व्यवसायी के बंद घर में चोरी हुई। व्यवसायी सह कुजू गुरुद्वारा के प्रधान अरविंद सिंह बग्गा के पूरे परिवार के साथ शोभायात्रा में शामिल होने गए हुए थे। उसी दौरान बंद घर में चोरों ने वारदात की। चोरों ने करीब पांच लाख के जेवरात और 29 हजार नगद की चोरी की है। अरविंदर सिंह बग्गा ने बताया कि हमारा पूरा परिवार मंगलवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती के शोभायात्रा में शामिल होने गया था। करीब रात 11 बजे लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर से लगभग पांच लाख के जेवरात और 29 हजार नगद की चोरी हुई है। इस संबंध में अरविंदर सिंह बग्गा ने मामले की जानकारी कुजू ओपी पुलिस को दी। कुजू ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए छानबीन में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *