फाजिल्का में नानी के अंतिम संस्कार में झगड़ा:महिलाओं की लड़ाई के बाद बढ़ा विवाद, वारदात में चार लोग घायल

पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव घल्लू में एक महिला की मौत हो गई l जिसके अंतिम संस्कार के दौरान लड़ाई हो गई l महिलाओं में हुए झगड़े का विवाद इस कदर बड़ा कि दो पक्ष आपस में भिड़ गए l जिस दौरान तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हुए हैं l जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है l राजस्थान से पंजाब पहुंचा था परिवार जानकारी देते हुए घायल राजेश कुमार ने बताया कि गांव घल्लू में रहने वाली उसकी नानी शांति देवी का निधन हो गया l जिसकी सूचना मिलने के बाद वह अपने परिवार सहित उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राजस्थान से पंजाब के गांव घल्लू पहुंचे थे और महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए उसकी शव यात्रा अबोहर ले जाई जा रही थी l पीछे घर पर महिलाओं में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया l लोगों के साथ लेकर पहुंची महिला इस दौरान वह मौके पर मौजूद था, जिसने मामले को शांत करवाने की कोशिश की l उसने आरोप लगाए कि उनमें से एक महिला कुछ लोगों के साथ आई और उन पर धावा बोल दिया l उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई l राजेश कुमार का आरोप है कि इस दौरान उसकी पत्नी, उसकी मां और उसकी मौसी को पीटा गया, जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है l डॉक्टर ने पुलिस को किया सूचित चारों लोगों का फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि उसे सिर पर गहरी चोट आई है। जिसके सिर में टांके आए हैं l फिलहाल डॉक्टर द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी जा रही है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *