कपूरथला में गैरेज की दीवार तोड़कर चोरों ने सामान चोरी कर लिया। घटना CCTV में कैद हुई है। मामले की सूचना के बाद थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मनिंदर बैंस निवासी गांव चाचोकी कॉलोनी फगवाड़ा ने पुलिस को बताया कि उसकी चाचोकी में ही जीटी रोड पर उसकी मोटर गैरेज है। सोमवार सुबह जब दुकान पर आया तो सामान बिखरा हुआ था और एक तरफ से दीवार तोड़ी हुई थी। उसने बताया कि जब आगे जाकर देखा तो चोरों ने 6 बैटरी और कंप्रेसर का अल्टरनेटर चोरी किया हुआ था। मनिंदर बैंस के अनुसार उसकी गेराज में सरबजीत कुमार उर्फ साहबी निवासी रुड़का कलां और उसके दो अन्य साथियों ने मिलकर उसकी गैरेज में चोरी की है। एएसआई सुखविंदर सिंह के अनुसार गैरेज में से सामान चुराने के मामले में सरबजीत कुमार उर्फ साहबी निवासी गांव रुडकां कलां और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


