खन्ना में 2 नशा तस्कर किए काबू:गुरदासपुर लेकर जा रहे थे अफीम, ड्राइवरी की आड़ में करते थे तस्करी

पंजाब के लुधियाना जिले की खन्ना पुलिस ने ड्राइवरी की आड़ में बाहरी राज्यों से नशा लेकर पंजाब के विभिन्न जिलों में सप्लाई करने वाले 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 600 ग्राम अफीम बरामद की गई। इनकी पहचान विकास कुमार और जगदीप सिंह के तौर पर हुई। दोनों गुरदासपुर जिले के रहने वाले हैं। इनका रिमांड लेकर आगे की तफ्तीश की जा रही है। हाईटेक नाके पर दोनों पकड़े सदर थाना के एसएचओ सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि प्रिसटाइन माल के पास एंटी नारकोटिक सैल के इंचार्ज इंस्पेक्टर जगजीवन राम की देखरेख में पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान मंडी गोबिंद गढ़ की तरफ से ट्रक आते देखा गया। इसे शक के आधार पर रोका गया। ट्रक के डैश बोर्ड से 600 ग्राम अफीम बरामद हुई। जांच में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पश्चिम बंगाल से अफीम लेकर आए थे। आगे इनके नेटवर्क में कौन कौन शामिल है, इसका पता लगाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *