अमृतसर में चोर किया गिरफ्तार:2 दिन पहले घर से चुराए 70 लाख के जेवर, व्यक्ति को करने थे सप्लाई

पंजाब के अमृतसर जिले की थाना बी डिवीजन पुलिस ने एक घर में सोने के आभूषण चोरी करने वाले चोर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। चोरी किए गए सोने के आभूषण भी बरामद किए। आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। रिश्तेदारी में संस्कार पर गए थे जानकारी के अनुसार प्रताप नगर के रहने वाले हरचरण सिंह पुत्र अमरजीत सिंह के घर दो दिन पहले चोरी हुई थी। हरचरण सिंह तीली व बाली बाजार से सोने के आभूषण तैयार करता है और बाजार में सप्लाई के लिए जाता है। 06 जनवरी को भी उसे सप्लाई के लिए जाना था, लेकिन रिश्तेदार की मौत के कारण उसे संस्कार में जाना पड़ा। जब वो वापस आए, तो उनके घर के ताले टूटे हुए थे। सारा सोने का सामान चोरी हो चुका था, जो कि तकरीबन 1150 ग्राम वजन के सोने के आभूषण चोरी हो गए थे। कई अधिकारियों की बनाई थी टीम मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस आयुक्त अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, आईपीएसजी के निर्देश पर हरपाल सिंह पीपीएस एडीसीपी सिटी -3, अमृतसर के निर्देश पर विनीत आईपीएस अहलावत, एसीपी ईस्ट अमृतसर की देखरेख में मुख्य अधिकारी पुलिस स्टेशन बी डिवीजन, अमृतसर इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह, पुलिस पार्टी एएसआई रामपाल और सदस्यों की टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया पुलिस पार्टी को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब एएसआई अमरजीत सिंह को गुप्त सूचना मिली और 7 जनवरी 2025 को मामले को अंजाम देने वाले व्यक्ति वीरू पुत्र पप्पू निवासी किराना स्टोर, न्यू अमृतसर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया और 02 दिनों के लिए रिमांड पर लिया गया। आरोपी पर पहले से केस आरोपी भाई से गहन पूछताछ के बाद आरोपी और उसके घर से न्यू अमृतसर से चोरी किया 1150 ग्राम सोना और आभूषण बरामद किया। आरोपी से पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों का भी पता लगाया जाएगा। आरोपी नशे का आदि है और पहले से उसके खिलाफ अलग अलग वारदातों के तहत मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *