सनातन प्रेमियों की ओर से संजय कॉलोनी स्थित शिव पथ पर भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को कथा के चौथे दिन नंदोत्सव महोत्सव मनाया गया। जिसमें महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के संबंध में बताया गया।इस अवसर पर संजय कॉलोनी निवासी की महिलाओं ने यशोदा मैय्या और राधा कृष्ण बनकर भजनों पर नृत्य किया और महाराज द्वारा छोटे बच्चों को खिलौने, टॉफ़ी प्रसादी का वितरण किया ।


