मंत्री जवाहर बेढम बोले-कांग्रेस का दिमाग पंचर हो गया है:इन्हें अपने राज की बातें याद आती है, जब बसों में पेपर सॉल्व होते थे, इनके नेताओं का गिरोह को संरक्षण था

एग्री ट्रेनी भर्ती परीक्षा को लेकर पकड़ी गई नकल गैंग पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि कांग्रेस के नेताओ का दिमाग पंचर हो गया हैं। इन्हें अपने राज की बातें याद आती है। जब हर तीसरे दिन पेपरलीक हुआ करता था। बसों में पेपर सॉल्व हुआ करते थे। कांग्रेस के नेताओं का पेपरलीक माफिया को संरक्षण था। इनके कई रिश्तेदार तो पेपरलीक करवाकर नौकरी लग गए। लेकिन यह हमारा राज हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार हैं। हमारी पुलिस ने मुस्तैदी से काम किया। जो गिरोह कांग्रेस राज के समय से पनपा हुआ था, उसने पेपरलीक करने का कुत्सित प्रयास किया। लेकिन उसे समय से पहले दबोच भी लिया और सलाखों के पीछे भेजने का काम भी किया। हमने 14 लोगों को तो तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं इनके पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाकर इस पूरे नेक्सस को खत्म करने का काम हमारी सरकार करेगी। जनता ने इनके नेताओं के गुरूर को तोड़ा
मंत्री जवाहर बेढ़म ने कहा कि विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं बचा हैं। जनता ने इनको सिरे से खारिज कर दिया हैं। ये आधारहीन बातें करते है, इनकी बातों पर जनता को विश्वास नहीं रहा। विधानसभा उप चुनावों से पहले इनके पास 5 सीटें थी। ये पांच से एक पर आ गए। हमारे पास केवल सलूंबर सीट थी। हमने सलूंबर भी जीती और चार अन्य सीटें भी जीती। इनके जो बड़े-बड़े नेता बिना वजह इधर-उधर दहाड़ते थे। जनता को गुमराह करने का काम करते थे। उन सबका गुरूर तोड़ने का काम भी राजस्थान की जनता ने किया हैं। जनता ने भजनलाल सरकार में विश्वास व्यक्त किया हैं। हम अनवरत रूप से 4 साल विकास की गति को बढ़ाने का काम करेंगे और अगले 20 साल तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्थापित हो। इसके लिए नींव लग गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *