यूपी में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। 38 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। कई शहरों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक पहुंच गई है। बर्फीली हवाएं चलने से से गलन और बढ़ गई है। कोहरे के चलते हाथरस में तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं, फतेहपुर में ट्रक बेकाबू होकर ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए लटक गया। ट्रक चालक दो घंटे तक केबिन में फंसा रहा। ठंड से प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की जान गई है। 72 घंटे में 29 लोगों की मौत हुई है। कोहरे के चलते लखनऊ में 10 फ्लाइट्स देरी से आईं। ट्रेनों पर भी असर देखने को मिला। कानपुर, वाराणसी और लखनऊ आने वाली करीब 50 ट्रेनें लेट रहीं। मंगलवार को फर्रुखाबाद सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 10 जनवरी से मौसम करवट लेगा। बारिश और ओले गिर सकते हैं। 12 जनवरी तक यह सिलसिला जारी रहेगा। मौसम की तस्वीरें देखिए– अगले 3 दिनों तक मौसम का अनुमान यूपी के अलग-अलग जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…


