विदिशा में 55वीं T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन:फाइनल में नागपुर को 4 विकेट से हराकर दिल्ली ने जीता खिताब

विदिशा के कनारा क्रिकेट ग्राउंड पर 55वीं T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में देशभर की 16 टीमों ने भाग लिया, जिसमें रणजी और आईपीएल खिलाड़ियों से सजी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम ने नागपुर को 4 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया। प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने विजेता टीम दिल्ली को ट्रॉफी और डेढ़ लाख रुपए का चेक दिया। इसके अलावा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। मंत्री ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पिछले 55 वर्षों से लगातार इस प्रतियोगिता का आयोजन होना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने युवाओं से पुराने खेलों को भी प्रोत्साहित करने की अपील की और कहा कि क्रिकेट के साथ-साथ हमें अन्य पारंपरिक खेलों को भी जीवित रखने की जरूरत है। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही हैं- माया नारोलिया
राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया ने इस आयोजन की प्रशंसा की और कहा कि केंद्र और राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। उन्होंने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि विदिशा में आयोजित इस टूर्नामेंट में दूसरे प्रदेशों की टीमें भी भाग लेती हैं। प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन प्लेटफॉर्म- विधायक टंडन
विधायक मुकेश टंडन ने कनारा क्रिकेट क्लब की सराहना की और कहा कि ये क्लब बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन प्लेटफॉर्म प्रदान कर रहा है। उन्होंने क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता और ग्राउंड के मेंटेनेंस की भी प्रशंसा की। देखिए 55वीं T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *