इमरजेंसी के लिए अखाड़ों में रोज आधी रात मॉक ड्रिल:महाकुंभ में साजिश और अप्रिय घटनाओं के मद्देनजर पुख्ता किए जा रहे सुरक्षा इंतजाम

महाकुंभ का सुरक्षित कराने के लिए यूपी पुलिस 24 घंटे मशक्कत कर रही है। आतंकी साजिश, अप्रिय घटनाओं से निपटाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी है। यही वजह है कि हर रोज कई कई जगहों पर मॉक ड्रिल हो रही है। सबसे अहम अखाड़ों में अब पुलिस सुरक्षा इंतजाम परख रही है। ऐसा आधी रात को किया जा रहा है ताकि सुरक्षा इंतजाम पुख्ता हो सकें। प्रमुख स्न्नान के पहले महाकुंभ पुलिस सुरक्षा के इंतज़ाम को पुख़्ता कर रही है। अखाड़ा क्षेत्र मे पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने सुरक्षा व्यवस्था को मॉक ड्रिल के ज़रिए परखा और अग्निशमन विभाग की कार्यवाही को सराहा।
महाकुंभ में अखाड़ों का अपना अलग ही संसार है। सेक्टर में बंटे महाकुंभ क्षेत्र में सभी बड़े अखाड़े प्रवेश कर गए हैं। यहां साधु संत बड़ी संख्या में मौजूद हैं। ऐसे में कोई साजिश रच बड़ी वारदात न अंजाम दे दे इसे लेकर पुलिस खासा सतर्क है। आधी रात मॉक ड्रिल अखाड़ों की पेशवाई के साथ साधु संत धीरे-धीरे अपने अखाड़ों में धूनी रमाने लगे हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण महाकुम्भ की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित कराने के लिए रात में क़रीब 2 बजे अखाड़ा मार्ग स्थित एक निर्माणाधीन अखाड़े में अचानक पहुंचे और आग की घटना का मॉक ड्रिल देखा। उन्होंने बताया कि यहां रिस्पांस टाइम क़रीब ढाई से तीन मिनट का था। उन्होंने अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के क्विक रिस्पांस को भी सराहा। पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि मॉक ड्रिल में विभिन्न आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अलार्म को सक्रिय करना, निकासी प्रक्रियाओं का अभ्यास करना, अग्नि सुरक्षा उपकरणों की कार्य क्षमता का प्रशिक्षण कराना, व्यक्तियों को आपात स्थिति के दौरान तुरंत और सही तरीके से पुरी प्रक्रिया करने के लिए तैयार करना व मॉक ड्रिल अभ्यास में व्यक्तियों को अग्नि सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और फायर कर्मियों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा तथा बचाव कैसे सुनिश्चित करना है, आदि सभी का अभ्यास किया गया | इस दौरान मॉक ड्रिल में पुलिस उप महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *