घर से सामान लेने निकली युवती गायब:अलीगढ़ में एक सप्ताह से घर नहीं लौटी युवती, मां ने अपहरण का दर्ज कराया मुकदमा

अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के शिक्षक नगर एडीए कालोनी में घर से समान खरीदने के लिए निकली एक युवती लौटकर घर नहीं पहुंची। जब कई घंटे बीत गए तो उसकी मां ने पास पड़ोस में पूछताछ शुरू की और परिवार व रिश्तेदारों को सूचना दी। काफी मशक्क्त के बाद भी जब युवती का पता नहीं चला तो उसकी मां ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। युवती की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है और इसमें एक युवक शामिल है। वहीं उनकी बेटी को बहकाकर अपने साथ लेकर गया है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 3 जनवरी को घर से निकली थी युवती एडीए कालोनी शिक्षक नगर निवासी गुड्‌डी देवी पत्नी प्रमोद कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी 23 वर्षीय बेटी शीतल एक सप्ताह से गायब है। वह 3 जनवरी को घर से सामान लेने के लिए निकली थी। लेकिन वह घर नहीं लौटी। उन्होंने बताया कि उन्होंने सभी सगे संबंधियों व रिश्तेदारो से भी पता कर लिया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उन्होंने मडराक थाने के रामनगर में रहने वाले प्रेम पुत्र अमर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और आरोप लगाया है कि प्रेम ही उनकी बेटी को अपने साथ लेकर गया है। प्रेम भी अपने घर से है गायब पीड़ित मां ने बताया कि रामनगर निवासी प्रेम का उनके घर आना जाना था। आरोपी की उनकी बेटी के साथ भी दोस्ती थी। वहीं उन्हें पता चला है कि आरोपी भी 3 जनवरी से अपने घर से गायब है और अपने घर नहीं लौटा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी प्रेम ही उनकी बेटी को अपने साथ लेकर गया है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। क्वार्सी थाना प्रभारी शिशुपाल शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और युवती की तलाश की जा रही है। जल्दी ही पुलिस युवती को बरामद कर लेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *