ओडिशा सीमा पर CRPF जवान ने खुद को गोली मारी:ढेंकुनपानी कैंप में हुई घटना, कोमना पुलिस कर रही जांच

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा से लगे ढेंकुनपानी कैंप में तैनात एक सीआरपीएफ जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। मृतक जवान की पहचान गोपीनाथ सबर के रूप में हुई है, जो नुआपड़ा थाना क्षेत्र के खरधरा गांव का निवासी था। उसने ड्यूटी के दौरान अपनी AK-47 राइफल से खुद को गोली मारी। कोमना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद जवान के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *