भिलाई में बोरे बंद मिली लाश:हत्या की आशंका, इलाके में फैली सननसी, पुलिस मौके पर पहुंची

दुर्ग-भिलाई। शहर में शनिवार को चंद्रा–मौर्या टॉकीज के पास एक बोरे में बंद लाश मिलने की सूचना सामने आई। सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे पड़े बोरे से दुर्गंध आने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को खोलकर देखा तो उसमें एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। लाश मिलने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। प्रारंभिक तौर पर मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का अनुमान है कि हत्या कहीं और कर शव को पहचान छिपाने के इरादे से यहां फेंका गया हो सकता है। हालांकि, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मौके का पंचनामा कर रही है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मृतक की पहचान और घटना से जुड़े आरोपियों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *