नशामुक्ति जागरूकता रथ को डीसी ने दिखाई हरी झंडी

भास्कर न्यूज | जामताड़ा नशामुक्ति अभियान को सशक्त बनाने और समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद ने वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में इस रथ को जिलेभर में जागरूकता प्रसार के लिए प्रेषित किया।अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि “नशामुक्त समाज ही स्वस्थ, सुरक्षित और प्रगतिशील समाज का आधार है।” उन्होंने जिले के युवाओं और आमजनों से अपील की कि नशे के दुष्प्रभावों को समझें, नशे से दूर रहें तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।जिला समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से संचालित यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों और प्रमुख स्थानों पर भ्रमण करेगा। रथ के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम, नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान तथा नशा छोड़ने के उपायों को लोगों तक सरल व प्रभावी तरीके से पहुँचाया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती राधारानी सोरेन, उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ. आनंद मोहन सोरेन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *