दमोह में अजब-गजब इंजीनियरिंग…:21 करोड़ में बनाया ये 225 मीटर का पुल… वह भी गलत दिशा में, निजी जमीन की ओर मोड़ा, इसलिए 2 साल से बंद

दमोह में हटा-गैसाबाद-सिमरिया मार्ग पर रैकरा गांव में 21 करोड़ से गलत दिशा में 225 मीटर का ब्रिज बना दिया है। ब्रिज बाईं ओर बनना था, पर इंजीनियरिंग में हुई गलती के कारण इसे दाईं ओर बना दिया गया। इसके चलते अब सड़क सीधी नहीं रही और S आकार के मोड़ (S कर्व) में बदल गई है, जो दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रहा है। जानकारों के मुताबिक, जिस ओर नया ब्रिज बनाया गया है, उस तरफ निजी जमीन भी मौजूद है। इसी वजह से अब ब्रिज तक सीधी सड़क बनाना मुश्किल हो रहा है। भूमि विवाद और ले-आउट की गलती के कारण एप्रोच रोड का काम भी अटका हुआ है। ब्रिज का निर्माण 2023 में पूरा हो चुका है, पर सड़क आज तक ठीक से नहीं बन पाई। सेतु निर्माण विभाग और एमपीआरडीसी के बीच आपसी तालमेल की कमी को छिपाने के लिए अब सड़क को चौड़ा करके मोड़ कम करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि अधिकारी दावा कर रहे हैं कि ब्रिज सही बना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *