कार सवार बदमाशों ने फायरिंग कर युवक को किया घायल:घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद किया अजमेर रेफर, डीडवाना-कुचामन के बिल्लू गांव में दहशत का माहोल, पुलिस का जल्द गिरफ्तारी का दावा

डीडवाना-कुचामन जिले के बड़ू थाना क्षेत्र के बिल्लू गांव में देर रात कार सवार बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बिल्लू गांव के तेजा चौक पर हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। कार में सवार होकर आये बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
​जानकारी के अनुसार, गांव निवासी विपिन मेघवाल पर सफेद रंग की कार में सवार चार बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले विपिन के साथ मारपीट की और फिर उस पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। विडियो में बदमाश पूछ रहे मुखबिरी क्यों की सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाश विपिन को पीट रहे हैं और उसपर मुखबिरी का आरोप लगा रहे हैं हालांकि वो मुखबिरी करने को नकार रहा है लेकिन उसके बावजूद बदमाश उसकी पिटाई करते देखे जा सकते हैं। ​गोली लगने के बाद घायल युवक विपिन मेघवाल को तत्काल परबतसर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अजमेर रेफर कर दिया गया। जिले भर में करवाई नाकेबंदी ​सूचना मिलते ही बडू पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में नाकाबंदी करवाई है और अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस टीम बदमाशों की गाड़ी के संभावित रूट, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी पहलुओं के आधार पर सुराग तलाश रही है। युवक जयपुर में चलाता था सलून ​फायरिंग के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती सूत्रों के अनुसार मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। घायल युवक विपिन मेघवाल पहले जयपुर में सलून चलाता था और कुछ समय पहले ही गांव शिफ्ट हुआ था। इस बीच, बदमाशों द्वारा मारपीट का एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई गई, जो वायरल हो रहा है। जिस इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो वायरल किया गया था वो पोस्ट अब वहां से हटा ली गई है लेकिन इंस्टा अकाउंट hariom_hc_group_0307 पर अवैध देशी कट्टों सहित जेल से निकलने के वीडियो भी पोस्ट किये हुए हैं जिससे यह कयास लगाया जा सकता है कि हमलावार बदमाश किश्म के ही हैं और उनको विपिन पर मुखबिरी का शक था इसलिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस फिलहाल फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। जल्द गिरफ्त में होंगे आरोपी – ऋचा तोमर एसपी डीडवाना – कुचामन इस मामले डीडवाना कुचामन एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि मामले में हमने आरोपियों को आइडेंटिफाई कर लिया है और जो आरोपी हैं उनके तार दो अन्य बड़े मामलों में जुड़े होने की जानकारी बजी आ रही है। हम जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर पुरे मामले का खुलासा करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *