ग्रेड सेकेंड भर्ती में डमी कैंडिडेट बना था MBBS स्टूडेंट:परिचित की जगह दिया था एग्जाम, एसओजी ने किया गिरफ्तार

जयपुर एसओजी ने आज मेडिकल कॉलेज से फरार चल रहे डमी परीक्षार्थी (एमबीबीएस स्टूडेंट) दीपक कुमार विश्नोई को गिरफ्तार किया है, दीपक कुमार विश्नोई पर 5 हजार रुपए का इनाम रखा था, आरोपी ने 2022 में अपने परिचित के स्थान पर डमी कैंडिडेट बनकर ग्रेड सेकेंड टीचर भर्ती परीक्षा दी थी। एडीजी एसओजी वीके सिंह ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सेकेंड (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2022 में मूल परीक्षार्थी दुर्गाराम विश्नोई की जगह दीपक विश्वोई परीक्षा में डमी कैंडिडेट के रूप में बैठा था।​​​​​​​ दुर्गाराम विश्नोई (26) पुत्र तोगाराम विश्नोई निवासी प्रताप नगर माणकी, पुलिस थाना धोरीमन्ना, जिला बाड़मेर का परीक्षा में रोल नम्बर 2296286 था। 24 दिसंबर 2022 को विज्ञान विषय की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल, अंबेडकर पार्क के सामने, प्रतापनगर जोधपुर था। दुर्गाराम विश्नोई ने खुद ने परीक्षा नहीं दी, उसकी जगह राजमाता विजयराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज, भीलवाड़ा में एमबीबीएस कर रहा दीपक कुमार विश्नोई पुत्र प्रकाश विश्नोई निवासी वाडा भावडी, तहसील बागोड़ा 5 लाख रुपए लेकर परीक्षा में बैठा था। आरोपी दीपक कुमार विश्नोई गिरफ्तारी के डर से मई 2024 से मेडिकल कॉलेज से फरार चल रहा था।​​​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *