जैसलमेर शहर स्थित जैसलमेर आर्ट एंड क्राफ्ट के शोरूम पर बुधवार को एसजीएसटी (SGST) की टीम ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि जीएसटी चोरी कि शिकायतों को लेकर टीम सर्वे कर रही है। स्टेट जीएसटी टीम जैसलमेर के अधिकारी पंकज पंवार के नेतृत्व में टीम शो रूम पहुंची और सर्वे की कार्रवाई की। टीम शोरूम में बिलों और काग़ज़ों की पड़ताल कर रही है। इस दौरान किसी को भी अंदर-बाहर नहीं होने दिया गया। गौरतलब है कि सोनार किले की पार्किंग में स्थित जैसलमेर आर्ट एंड क्राफ्ट शोरूम में हैंडीक्राफ्ट के आइटम के साथ साथ शॉल आदि की बिक्री होती है। हाल ही में जैसलमेर में लगी सैलानियों की भीड़ में जैसलमेर में काफी बिजनेस आया है। इसके तहत सैलानियों ने भी जैसलमेर में जमकर ख़रीदारी की। बताया जा रहा है कि शोरूम में जीएसटी कि चोरी की शिकायतों को लेकर और जीएसटी बिल आदि को लेकर स्टेट जीएसटी की टीम पहुंची है और सर्वे का काम लगातार जारी है। फिलहाल इस बारे में जीएसटी की टीम ने किसी भी तरह की बातचीत को लेकर मना किया है। फिलहाल सर्वे जारी है और सर्वे की कार्रवाई समाप्त होने के बाद ही जीएसटी चोरी का खुलासा हो पाएगा। इस दौरान शहर भर में जीएसटी टीम की दबिश को लेकर चर्चा जारी रही।


