“स्वास्तिक इन्वेस्टमेंट ” नाम से चला रहा फर्जी कॉल सेंटर:8 महीने से मुस्लिम युवक कर रहे थे संचालित; हिंदूवादी संगठनों ने जताया विरोध

शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र में शेयर मार्केट एडवाइजरी के नाम पर चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। राज्य साइबर सेल उज्जैन की टीम ने गुरुवार को गिरवर क्षेत्र स्थित एक मकान में दबिश देकर 6 युवकों और 13 युवतियों को हिरासत में लिया। आरोप है कि यह कॉल सेंटर लोगों को शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी कर रहा था। जांच में सामने आया कि इस कॉल सेंटर का संचालन मुस्लिम युवकों की ओर से किया जा रहा था, वहीं कंपनी का नाम “स्वास्तिक इन्वेस्टमेंट लिमिटेड” था, जो एक हिंदू धार्मिक प्रतीक है। पुलिस को मिले ब्रोकरेज फॉर्म पर भी यही नाम दर्ज मिला। इस खुलासे के बाद हिंदूवादी संगठनों ने नाराजगी व्यक्त की है। उनका आरोप है कि जानबूझकर हिंदू धार्मिक चिन्ह का उपयोग कर लोगों को ठगा गया और हिंदू युवतियों को भी इस आपराधिक गतिविधि में शामिल किया गया। हिंदू जागरण मंच ने कॉल सेंटर पर साजिश का आरोप लगाया हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी अनूप किरकिरे ने इसे एक सोची-समझी साजिश बताया और कहा कि उनका संगठन और हिंदू समाज इसका विरोध करता है। उन्होंने स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। किरकिरे के अनुसार, कॉल सेंटर पिछले लगभग 8 महीनों से चल रहा था, लेकिन स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उज्जैन साइबर सेल को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मोबाइल फोन, सिम कार्ड, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए। हिरासत में ली गई 13 युवतियों में 6 हिंदू और 7 मुस्लिम शामिल थीं। पूछताछ के बाद 13 युवतियों और 3 युवकों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया। वहीं, मुख्य आरोपी फहीम, सोहेल और अमन को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। राज्य साइबर सेल उज्जैन की डीएसपी लीना मारोठ ने पुष्टि की कि दस्तावेजों में कंपनी का नाम स्वास्तिक इन्वेस्टमेंट लिमिटेड दर्ज है। उन्होंने बताया कि विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की गहन जांच जारी है। ये खबर भी पढ़े… साइबर क्राइम मामले में 13 युवतियों समेत 19 गिरफ्तार; किराए के मकान में कॉल सेंटर कर रहे थे ठगी शाजापुर में गुरुवार को राज्य साइबर पुलिस द्वारा स्थानीय दरगाह रोड गिरवर स्थित एक मकान पर छापामार कार्रवाई की। साइबर पुलिस को लगातार एडवाइजरी के नाम पर ठगी की शिकायत मिल रही थी। शिकायत पर पुलिस ने यहां तीन घंटे से अधिक समय तक जांच और पूछताछ की। जांच के बाद पुलिस ने यहां से 19 से युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। पढ़े पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *