सूरत में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक:इंदौर महापौर बनेंगे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आज लेंगे शपथ

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को अखिल भारतीय महापौर परिषद (ऑल इंडिया मेयर कॉन्फ्रेंस) में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार को वे गुजरात के सूरत में होने वाली राष्ट्रीय बैठक में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इसके चलते वे वहां पहुंचे हैं। अखिल भारतीय महापौर परिषद की 116वीं कार्यकारिणी बैठक 13-14 दिसंबर को सूरत में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में देशभर के महापौर हिस्सा लेने के लिए सूरत पहुंचे हैं। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी इसमें शामिल होंगे और राष्ट्रीय स्तर पर उपाध्यक्ष पद ग्रहण करेंगे। बैठक के दौरान राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय संगठन को सुदृढ़ करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही परिषद के प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण और आगे महापौरों के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी। प्रोग्राम में देशभर के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। जिनमें पूर्व मंत्री और परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *