बच्ची को मां के बगल से उठा ले गया भेड़िया:चिल्लाते हुए पीछे-पीछे दौड़ी, बहराइच में 8 घंटे से लाठी लेकर तलाश रहे लोग

यूपी के बहराइच में भेड़िए खूंखार हो गए हैं। शनिवार तड़के मां के बगल में सो रहे एक साल के बच्चे को भेड़िया उठा ले गया। जबड़े में दबाते ही बच्चे की चीख निकल गई और मां जाग गई। उसने शोर मचाया तो भेड़िया भागने लगा। मां चिल्लाते हुए पीछे-पीछे दौड़ी, लेकिन भेड़िया गन्ने के खेत में घुस गया। कुछ ही देर में पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। सुबह 3 बजे से बच्चे की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। घटना कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोडहिया नंबर-4 के मजरा जरूवा की है। बहराइच में भेड़िए 2 महीने में 8 बच्चों समेत 10 लोगों को मार चुका है। सीएम योगी के आदेश के बाद वन विभाग ने भेड़िए को मारने के लिए शूटर्स बुलाए थे। इसमें 4 भेड़ियों को मारा जा चुका है। पहले देखें 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… 14 दिन पहले दो बच्चों को उठा ले गया था भेड़िया 29 नवंबर को बहराइच में 2 बच्चों को घर से उठाकर भेड़िया खा गया था। 5 साल के मासूम स्टार को भेड़िया घर से उठा ले गया था। उसकी दोनों हथेलियां और पंजे खा गया था। यह घटना मल्लाहनपुरवा की थी। इसी दिन दूसरी घटना 70 किमी दूर बहराइच के ही खोरिया सफीक गांव में हुई। यहां रात डेढ़ बजे मां के बगल से 10 महीने की बच्ची को भेड़िया उठा ले गया। चीख सुनकर मां की आंख खुली। दो घंटे की तलाश के बाद घर से 800 मीटर दूर खेत में बच्ची का शव मिला था। ​​​​​। —————— ये भी पढ़ें… नीले ड्रम वाली मुस्कान बेटी के साथ जेल भेजी गई, मेरठ में सौरभ के भाई बोले- बच्ची को मार सकती है नीले ड्रम में पति को मारकर सीमेंट से जमा देने वाली मुस्कान में 24 नवंबर को बेटी को जन्म दिया। आज 26 नवंबर को मुस्कान मेडिकल अस्पताल से डिस्चार्ज की गई। बच्ची के साथ मुस्कान जिला जेल लाई गई। मुस्कान, उसकी बेटी दोनों अब जेल में ही रहेंगी। जेल में पहुंचते ही सबसे पहले जेल के डॉक्टर्स ने मुस्कान, उसकी बेटी का हेल्थ चेकअप किया। उनकी सारी हेल्थ डिटेल्स देखी गई हैं। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *