कलेक्टर ने देखी प्रगतिशील किसान की खेती:बेर एवं आंवले के बगीचे का निरीक्षण, बोले- किसानों को मिले कृषि और सहकारिता योजनाओं का लाभ

दौसा कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने कृषि एवं सहकारिता विभाग की विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण कर योजनाओं का फीडबैक लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम सेवा सहकारी समिति श्यालावास का निरीक्षण कर यूरिया उर्वरक वितरण का जायजा लिया। उन्होंने कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को किसानों को समय पर यूरिया उर्वरक उपलब्ध कराने के आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही वितरण प्रणाली, गोपाल क्रेडिट कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, कम्प्यूटराइजेशन कार्य, कस्टम हायरिंग सेंटर, गोडाउन का निरीक्षण किया और सोसाइटी की आय वृद्धि एवं काश्तकारों को लाभ दिए जाने के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर ने गीजगढ़ में प्रगतिशील किसान नरेन्द्र कुमार जैमन के बेर एवं आंवले के बगीचे का निरीक्षण किया और फार्म पर मिनी फव्वारा संयंत्र एवं फार्म पौंड का निरीक्षण कर किसान से योजनाओं के बारे में फीडबैक लिया। फार्म पर तैयार उत्पादों का प्रोसेसिंग कार्य भी किया जा रहा है, जिसके सम्बन्ध में कलेक्टर ने क्षेत्र के अन्य किसानों को भी जागरुक करने के निर्देश प्रदान किए। प्रगतिशील किसान नरेन्द्र कुमार ने बताया कि उसके खेत पर डेढ़ हेक्टेयर में बेर बगीचा, एक हेक्टेयर में आंवला बगीचा लगाया हुआ है और ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर एवं फार्म पोण्ड बना हुआ है। पांच-पांच सौ वर्ग मीटर में दो शेड नेट बने हुए हैं। आंवला प्रोसेसिंग का कार्य किया जा रहा है जिससे आंवला-ज्यूस, कैन्डी, लड्डू आदि बनाया जा रहा है। सिकराय में सहकारी बैंकिंग सुविधाओं का जायजा इसके बाद कलेक्टर ने सहकारी बैंक की शाखा सिकराय का निरीक्षण किया। उन्होंने बैंक द्वारा ग्राहकों एवं किसानों को प्रदान की जाने वाली सहकारी बैंकिंग सुविधाओं का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित बैंक के प्रबन्ध निदेशक रोहित सिंह एवं मुख्य प्रबन्धक जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बैंक द्वारा क्षेत्र के किसानों को अल्पकालीन फसली ऋण के साथ-साथ राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के उपलब्ध करवाए जा रहे लाभ के बारे में जानकारी दी। डिफ़ाल्ट लोन की रिकवरी के निर्देश कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान बैंक की आय वृद्धि, डिफ़ाल्ट लोन की रिकवरी, एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड में अधिक से अधिक आवेदन, स्वयं सहायता समूह को लोन दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने शाखा परिसर में साफ-सफाई, ग्राहकों के बैठने के लिए उचित स्थान, पीने का पानी जैसी सामान्य सुविधाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) रामराज मीना, उप निदेशक उद्यान जगदीश प्रसाद मीना, अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार मान, जिले की सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार रामस्वरूप सिधु व बैंक अधिकारी जितेन्द्र कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *