गंगरार टोल पार करते ही बेकाबू हुई कार:बिजली पोल से टकराकर चार बार पलटी खाई, कोई जनहानि नहीं हुई

भीलवाड़ा से चित्तौड़गढ़ की ओर जा रही एक कार के साथ शनिवार तड़के सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में दौड़ रही कार गंगरार टोल प्लाजा को पार करने के बाद गंगरार क्षेत्र में अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति काफी ज्यादा थी और सड़क पर हल्का मोड़ आते ही ड्राइवर गाड़ी पर काबू नहीं रख सका। कुछ ही पलों में कार सड़क किनारे लगे बिजली के पोल की ओर बढ़ गई और जोरदार टक्कर हो गई। गंगरार क्षेत्र में टोल पार करते ही भीषण दुर्घटना हुई टोल क्रॉस करने के तुरंत बाद हुई इस दुर्घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरे को सामने ला दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं था, वहीं कार की रफ्तार जरूरत से कहीं ज्यादा थी। टक्कर के बाद कार का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया और वह सड़क पर इधर-उधर घूमती चली गई। गंगरार क्षेत्र में अक्सर गाड़ियां तेज रफ्तार से निकलते हैं, जिससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बिजली पोल से टकराकर कार चार बार पलटी खाई गई हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिजली के पोल से टकराने के बाद कार लगातार चार पलटियां खा गई। हर पलटी के साथ कार और ज्यादा क्षतिग्रस्त होती चली गई। गाड़ी के शीशे टूट गए और बॉडी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं था कि कार में सवार लोग सुरक्षित बच गए। सुबह चार बजे आसपास लोगों ने बचाई जानें बड़ी मुश्किल यह हादसा सुबह करीब चार बजे के आसपास हुआ, जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास हाइवे के होटलों में रहने वाले लोग तुरंत बाहर निकल आए। लोगों ने बिना देर किए कार के पास पहुंचकर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। कार में कुल चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सभी को मामूली चोटें आईं, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण बड़ा हादसा टल गया और समय रहते सभी को बाहर निकाल लिया गया। ओवरस्पीड बनी कारण कार सवार सुरक्षित निकल गए सभी युवक प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण ओवरस्पीड माना जा रहा है। बताया गया कि कार से बाहर निकलने के बाद सभी सवार वहां से कहीं चले गए और दोबारा मौके पर वापस नहीं आए। पुलिस को भी बाद में सूचना दी गई। फिलहाल क्षतिग्रस्त कार अभी भी रोड किनारे पड़ी हुई है। यह बाड़मेर पासिंग कार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *