जयपुर के वर्धमान ग्रुप पर 2-दिन चली इनकम टैक्स रेड:4.20 करोड़ रुपए कैश मिला, करोड़ों के प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट जब्त

आयकर विभाग की ओर से वर्धमान ग्रुप पर दो दिन चली रेड कार्रवाई शुक्रवार रात खत्म हो गई। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सर्च में 4.20 करोड़ रुपए कैश मिला है। वर्धमान ग्रुप के छह ठिकानों पर चली छापेमारी में मिले करोड़ों रुपए कीमत के प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट भी जब्त किए गए है। आयकर विभाग की टीम छापे की कार्रवाई खत्म होने के बाद अब डॉक्यूमेंट की जांच में जुट गई है। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, जयपुर में वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एज्युकेशन क्षेत्र के 6 ठिकानों पर गुरुवार सुबह आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ छापेमारी की थी। मानसरोवर स्थित वर्धमान इंटरनेशनल स्कूल परिसर में बने ग्रुप के मेन ऑफिस व श्याम नगर स्थित ऑफिस में आयकर टीमों ने सर्च किया। टीमों की तलाशी में कुल 4.20 करोड़ रुपए मिले है। रुपयों की काउंटिंग के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम को नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी थी। टीमों की ओर से ग्रुप के अधिकारियों के बैंक अकाउंट, प्रॉपर्टी और डिजिटल डिवाइस को भी खंगाला गया। इसके अलावा जमीनों की खरीद-फरोख्त को लेकर भी अनाधिकृत ट्रांजैक्शन के सबूत मिले हैं। आयकर विभाग की टीम ने करोड़ों रुपए कीमत के प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट को जब्त किया गया है। आयकर छापे की कार्रवाई शुक्रवार देर रात को खत्म हो गई। आयकर विभाग की ओर से अब जब्त डॉक्यूमेंट की जांच की जा रही है। बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आंशका जताई जा रही है। राजस्थान में 100 से ज्यादा बिल्डर्स को नोटिस
जानकारी के अनुसार- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक जॉइंट एग्रीमेंट डेवलपमेंट को लेकर मुहिम चला रखी है। इस मुहिम के तहत आयकर विभाग ने राजस्थान में 100 से ज्यादा बिल्डर्स को नोटिस भेजा है। पहले बिल्डर्स और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के ऑफिस और प्रॉपर्टी का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित बिल्डर के रेड डाली जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *