अजमेर में रिटायर्ड लोको पायलट से 9.94 लाख हड़पे:पेंशन शुरू करने के नाम पर ठगों ने झांसे में लिया, अधिकारी बनकर किया संपर्क

अजमेर में रिटायर्ड लोको पायलट से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पेंशन शुरू करने के नाम पर पीड़ित को झांसे में लेकर एटीएम भेजा और अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए करीब 9 लाख 94 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाने में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना पुलिस के अनुसार रिटायर्ड लोको पायलट भगवानगंज निवासी अमर सिंह लवासिया की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया उसके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया था। पत्नी के द्वारा फोन उठाया गया। कॉलर ने पेंशन विभाग एपीओ अधिकारी बनकर बातचीत की थी। पीड़ित ने बताया किसके बाद उसके बेटे की ओर से कॉलर से बातचीत की गई। तभी बेटे के द्वारा कॉलर को उसका दूसरा नंबर दे दिया। कॉलर ने जब उससे संपर्क किया तो वह रास्ते में था। घर पहुंच कर वापस कॉलर ने संपर्क किया तो कॉलर के द्वारा झांसा दिया गया कि वह उसकी पेंशन शुरू कर देगा। उसे एक फॉर्म भेज और उसकी सारी डिटेल ले ली गई। पीड़ित ने बताया कि बाद में ठगों के द्वारा उसे एटीएम पर भेजा गया। दोनों बाप-बेटे एटीएम पर गए तो ठगों ने बेटे से संपर्क करते हुए एटीएम के जरिए जो जानकारी दी वह बेटा करता गया। इसी बीच अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए करीब 9 लाख 94 हजार उसके अकाउंट से विड्रोल हो गए। ठगों ने मोबाइल को हैक कर लिया जिससे पैसे निकालने की जानकारी भी मोबाइल पर नहीं प्राप्त हुई। दूसरे बैंक में जाने पर पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *