सहजानंद चौक के पास अनियंत्रित अॉटो पेड़ से टकराया, तीन घायल

रांची | सहजानंद चौक के पास बुधवार की देर रात एक अनियंत्रित ऑटो पेड़ में टकरा गया। दुर्घटना में ऑटो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फल मंडी में काम करने वाले युवकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। अॉटो में फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे आैर एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए रिम्स भेजा। इनमें से दो व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, पुलिस दुर्घटनाग्रस्त अॉटो को जब्त कर अरगोड़ा थाना ले आई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *