जमीन घोटाले मामले के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन और व्यवसायी विष्णु अग्रवाल की डिस्चार्ज पिटीशन पर रांची पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई। बुधवार को सुनवाई के दौरान ईडी और विष्णु अग्रवाल की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने मामले में आदेश सुरक्षित रख लिया है। रांची के बड़गाईं अंचल के चेशायर होम रोड की जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री से जुड़े इस केस में ईडी ने रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, सेना के कब्जे वाली जमीन का फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली और इम्तियाज खान को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा ईडी ने तल्हा खान, फैयाज खान एवं मो. सद्दाम, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को भी गिरफ्तार किया था। सभी के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। जमीन घोटाला मामला


