कोल लिंकेज का फायदा लेने वाली फैक्ट्रियां बंद मिलीं, नियमित जांच का दिया निर्देश

जिले में कोल ​िलंकेज का फायदा लेने वाली 9 एमएसएमई फैक्ट्रियों की जांच के लिए बनी कमेटी ने दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र को रिपोर्ट सौंप दी है। आयुक्त ने बुधवार को रिपोर्ट की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पाया कि कोल ​िलंकेज का फायदा लेने वाली कुछ फैक्ट्रियों पर ताला लगा हुआ था। कुछ फैक्ट्री के संचालक स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। इस पर आयुक्त ने कहा कि ऐसी फैक्ट्रियों की नियमित रूप से जांच करें। जो एमएसएमई कोल ​िलंकेज का फायदा उठा रही है, उसके जीएसटी सहित अन्य कागजात से भी कोयला खपत की जानकारी मिल सकती है। इसलिए ऐसी फैक्ट्रियों का विशेष रूप से निरीक्षण करें। उन्होंने इसकी रिपोर्ट भी कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा है। मौके पर आयुक्त के सचिव आलोक कुमार, खान उप निदेशक अमरेन्द्र कुमार सिंह, डीएसपी श्रीनिवास व खान निरीक्षक आकाश कुमार सिंह उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *