नई शिक्षा पद्धति से सकारात्मक सोच से आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होगा : डॉ. रमण

रांची| गोस्सनर कॉलेज के आईक्यूएसी की ओर से आयोजित सात दिवसीय संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को एनईपी 2020 और भारतीय ज्ञान प्रणाली की नींव तथा नेतृत्व और संस्थागत कार्यान्वयन पर चर्चा की गई। पहले सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि हर शिक्षक दार्शनिक है और सभी को अपना दायरा बढ़ाना है। नई शिक्षा पद्धति में व्यावसायिक कोर्स स्किल डेवलेपमेंट के लिए जरूरी है। सत्र का संचालन प्रो. आमोस टोपनो ने किया। दूसरे सत्र में इक्फाई यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ रमण कुमार झा ने कहा कि नई शिक्षा पद्धति से सकारात्मक सोच से आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होगा। वर्तमान में शिक्षा व्यक्तिगत, सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर पर होनी चाहिए। शिक्षा में गुणवत्ता होनी चाहिए। भेदभाव करने वाली शिक्षा नहीं होनी चाहिए। सत्र का संचालन राजनीति शास्त्र विभाग की प्रोफेसर डॉ. बिंदु सोरेंग ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *