38वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए झारखंड महिला हॉकी टीम का ट्रायल हुआ

रांची | 28 जनवरी से 14 फरवरी तक हरिद्वार, उत्तराखंड में होने वाली 38वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए झारखंड महिला हॉकी टीम का ट्रायल मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में हुआ। इसमें सिमडेगा, खूंटी, रांची, एकलव्य सेंटर, रेलवे आदि के खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न जगह से आए खिलाड़ियों के ट्रायल के बाद विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए 31 खिलाड़ियों को चयनित किया गया। इनका विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाकर 18 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाएगा। मौके पर हॉकी झारखंड महासचिव विजय शंकर सिंह, सुमराय टेटे, असरिया लकड़ा, मनोज कोणबेगी आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *