रांची रेलवे स्टेशन से 133 बोतल शराब जब्त, दो गिरफ्तार

रांची | रांची मंडल में आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को आरपीएफ रांची की फ्लाइंग टीम ने रांची रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान देखा कि दो लोग एसकेलेटर के पास तीन बैग लेकर बैठे हुए हैं। संदेह के आधार पर उनकी तलाशी ली गई, तो विभिन्न कंपनियों की कुल 133 बोतल शराब बरामद हुई। पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम अवधेश कुमार (अलीगढ़, यूपी) और दूसरे ने सन्नी तिग्गा (डोरंडा, रांची) बताया। आरोपियों ने बताया कि वे लोग रांची से शराब खरीदकर बिहार में अधिक कीमत पर बेचने के लिए ले जा रहे थे। एएसआई रवि शेखर ने शराब को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर​ लिया। जब्त शराब की कीमत 43 हजार आंकी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *