पत्रकार राणा गौतम का निधन, अंतिम संस्कार आज

रांची | वरिष्ठ पत्रकार और रांची प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य राणा गौतम का बुधवार को निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर गुरुवार को रांची प्रेस क्लब के प्रांगण में लाया जाएगा, जहां अंतिम विदाई और श्रद्धांजलि दी जाएगी। वे 55 वर्ष के थे। बुधवार को दिन के 2.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। राणा गौतम करीब 2 वर्ष से कैंसर से पीड़ित थे। मुंबई में इलाज चल रहा था। दो दिन पहले ही वह इलाज कराकर रांची लौटे थे। बुधवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद पिस्का मोड़ स्थित उनके आवास में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा। वे अपने पीछे पिता, प|ी, बेटा-बेटी छोड़ गए। उनके निधन से परिजनों और पत्रकारिता जगत में शोक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *