पीएम आवास योजना तहत लगाया कैंप, 100 ने भरे फॉर्म

अमृतसर | विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने हाथी गेट स्थित अपने कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए कैंप का आयोजन किया। जिसमें करीब 100 लोगों के आवेदन पहुंचे। विधायक ने बताया कि आवास योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को अपने मकान की छत, कमरा, रसोई और बाथरूम बनाने के लिए 2.5 लाख रुपए राशि दी जाती है। पहले भी सरकार आपके द्वार कैंप आयोजित किए जाते हैं। जिन लोगों ने इस योजना का लाभ लेने के लिए फॉर्म भरे हैं, उनकी आप पार्टी के वॉलंटियर्स द्वारा जांच की जाएगी। एक महीने बाद इस योजना को लेकर एक बार फिर वह कैंप लगाएंगे। लोगों के फॉर्म लेने में अफसरों ने मना किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *