11 जनवरी तक चाइना डोर लाएं और मुफ्त में धागे की डोर ले जाएं

भास्कर न्यूज | अमृतसर एक अनूठी पहल के तहत जिला प्रशासन ने चाइना डोर बदलकर धागे की डोर मुफ्त ले जाने का विशेष काउंटर खोला है। डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने लोगों से अपील की है कि वह 11 जनवरी तक जिला कंप्लैक्स में चाइना डोर देकर धागे की डोर मुफ्त में लेकर जा सकते है। उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस संबंध में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के साथ बैठक की गई। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से यह मुहिम आज से ही शुरु की गई है। चाइना डोर लोगों के लिए घातक है। जो लोग चाइना डोर बेच रहे हैं या उपयोग कर रहे हैं उनके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चाइना डोर जमाखोरों की सूचना देने वाले को 25,000 रुपए तक का इनाम भी दिया जाएगा और उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस संबंध में टॉल फ्री नंबर 1800-180-2810 पर जानकारी दी जा सकती है। इस दौरान विधायक जसविंदर सिंह रमदास ने कहा कि मानवता की भलाई के लिए चाइना डोर का पूर्ण बहिष्कार होना चाहिए। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि चाइना डोर का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सर्विलांस ड्रोन के जरिए चाइना डोर का इस्तेमाल करने वालों पर नजर रख रही है। एसएसपी चरणजीत सिंह ने बताया कि देहाती पुलिस की ओर से गांवों में भी लोगों को चाइना डोर के बारे में जागरूक किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *