120 नवजात बच्चियों संग लोहड़ी मनाई, उपलब्धियां हासिल करने वाली 15 लड़कियां सम्मानित

भास्कर न्यूज |अमृतसर डीसी साक्षी साहनी ने माल रोड स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस फॉर गर्ल्स में 120 नवजात बच्चियों संग लोहड़ी मनाई। विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली 15 लड़कियों को सम्मानित किया। जिनमें 5 महिला पिंक ऑटो चालक भी शामिल थीं। महिला स्वास्थ्य व रोजगार एवं कौशल विकास के लिए विशेष शिविर भी लगाया गया। डीसी ने कहा कि बेटियां ही सही मायने में समाज को आगे ले जा सकती हैं। लड़के-लड़कियों में भेदभाव नहीं करना चाहिए। महिला सशक्तिकरण की जरूरत है, चाहे कोई भी क्षेत्र हो, बेटियां हर क्षेत्र में परचम लहरा रही। नवजात लड़कियों के माता-पिता को कंबल व लोहड़ी से संबंधित पारंपरिक सामान देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कहा कि स्वास्थ्य विभाग के प्रयास से लड़कियों का अनुपात पहले की तुलना में बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार के कैंसर की जांच की गई और कैंसर के लक्षणों बारे जागरूक किया। शिविर में करीब एक हजार महिलाओं का चेकअप कराया गया। वहीं रोजगार शिविर में नौकरियों की पेशकश की। जिसमें करीब 800 लड़कियों के शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्रों की जांच की गई। साथ ही पैडी स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा महिला कौशल विकास के लिए लड़कियों को ब्यूटी पार्लर, सिलाई-कढ़ाई के बारे जागरूक किया। डिस्ट्रिक प्रोग्राम ऑफिसर (डीपीओ) हरदीप कौर ने कहा कि मातृ वंदना योजना के तहत पहले और दूसरे बच्चे के लड़की होने पर बच्चे की मां 6000 रुपए दी जाती है। वहीं लड़कियों ने लोहड़ी गीत भी गाए और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत एक सेल्फी कॉर्नर भी स्थापित किया। इस मौके पर एडीसी परमजीत कौर, सिविल सर्जन डॉ. किरनदीप कौर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. भारती, प्रिंसिपल मनदीप कौर व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *