11 से 25 दिसंबर तक प्रदेश में चलेगा सड़क-सुरक्षा अभियान:नियमों का पालन करना होगा अनिवार्य, सीएम ने जयपुर से राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरूआत की

राजस्थान सरकार के परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से शनिवार को राज्यभर में सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत की गई। इसका राज्य स्तरीय समारोह जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति पर आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गुब्बारे हवा में उड़ाकर की गई। मुख्यमंत्री ने सड़क यातायात नियमों के पालन को लेकर तैयार किए गए सड़क सुरक्षा अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। इसके बाद वाहनों पर रिफ्लेक्टिव स्टीकर लगाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य रात के समय सड़क पर वाहनों की दृश्यता बढ़ाना और दुर्घटनाओं को कम करना है। सीएम ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद दिव्यांगजनों से तिपहिया वाहनों पर भी हेलमेट लगाकर चलने की अपील की। साथ ही समारोह में मौजूद सैकड़ों लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और यातायात नियमों का पालन करने की बात कही गई। मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा जन जागृति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। 11 से 25 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में चलेगा अभियान परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि यह सड़क सुरक्षा अभियान 11 दिसंबर से शुरू किया गया है, जो 25 दिसंबर तक चलेगा। अभियान के तहत लोगों को सभी यातायात नियमों का पालन करने, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमर जवान ज्योति पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ राजस्थान के सभी जिलों में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंच सके। समारोह में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा सहित परिवहन विभाग और प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *